कनाडा सरकार ने विदेशी छात्रों से एजुकेशनल डिटेल्स मांगी:अटेंडेंस, मार्क्स, स्टडी परमिट और वीजा जमा करने को कहा

Updated on 14-12-2024 02:21 PM

कनाडा में रह रहे विदेशी छात्रों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कनाडा सरकार ने वहां पढ़ रहे विदेशी छात्रों को ईमेल भेजकर कई तरह के डॉक्यूमेंट सबमिट करने को कहा है। इनमें वीजा, स्टडी परमिट, एजुकेशनल रिकॉर्ड, मार्क्स और अटेंडेंस शामिल है। भारतीय छात्रों ने इसके बारे में जानकारी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कनाडा के इमिग्रेशन रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप (IRCC) डिपार्टमेंट ने विदेशी छात्रों को ईमेल भेजा है। इनमें से कई छात्र ऐसे हैं जिनका वीजा दो साल तक के लिए ही वैध है। कनाडा सरकार विदेशी स्टूडेंट्स के लिए नियम कड़े करते जा रही है। ऐसे में छात्रों के बीच बेचैनी का माहौल है।

अटेंडेंस और पार्ट टाइम काम की डिटेल मांगी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पढ़ रहे एक भारतीय स्टूडेंट ने कहा कि मैं IRCC की ओर से भेजे गए ईमेल पढ़कर हैरान हो गया। मेरा वीजा मई 2026 तक है। ऐसे में मुझे फिर से सारे डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए कहा गया है। छात्र ने कहा कि उन्होंने मुझसे अटेंडेंस की डिटेल और पार्ट-टाइम काम के बारे में भी जानकारी देने को कहा है।

कनाडा इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में कमी करना चाहता है

इमिग्रेशन कंसल्टेंट महबूब रजवानी का कहना है कि यह फैसला इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की तादाद में कमी करने के लिए कनाडा की रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा कई छात्र स्टूडेंट्स वीजा पर कनाडा आते हैं और यहां नौकरी करने लगते हैं, कनाडा सरकार इन लोगों की भी पहचान करना चाहती है।

कनाडा में 4.2 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं 

पिछले हफ्ते कनाडा में रहने वाले पंजाब के कई स्टूडेंट्स ने ऐसी ही ईमेल मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईमेल के जरिए IRCC ऑफिस आकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कहा गया था। अचानक से इस तरह के ईमेल आने से स्टूडेंट्स में चिंता का माहौल है।

हाल के कुछ सालों में कनाडा में विदेशी छात्रों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। विदेशी मंत्रालय के अनुसार, कनाडा में 4.2 लाख भारतीय स्टूडेंट्स रहते हैं। इसके बाद अमेरिका में 3.3 लाख भारतीय छात्र रहते हैं।

विदेशी छात्रों को लेकर कनाडा में तनाव क्यों ?

पिछले एक हफ्ते में कनाडा में अलग- अलग मामलों में तीन भारतीय छात्रों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इंडियन हाई कमीशन ने कनाडाई अधिकारियों के सामने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे लेकर कहा- कनाडा में हेट क्राइम और हिंसक वारदातों की बढ़ती घटनाओं की वजह से हमने अपने नागरिकों और भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.