बांग्लादेश में भारतीयों का वर्क परमिट कैंसिल करो, उस्मान हादी की पार्टी ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Updated on 30-12-2025 01:44 PM
ढाका: बांग्लादेश में इंकलाब मंच ने अपने नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को अल्टीमेट दिया है। हादी की इस महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इंकलाब मंच ने मोहम्मद यूनुस के प्रशासन को धमकी देते हुए बांग्लादेश में काम करने वाले भारत के नागरिकों के लिए जारी वर्क परमिट रद्द करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर हादी की हत्या की जांच और आरोपियों की वापसी को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे देशव्यापी आंदोलन को और तेज करेंगे। उस्मान हादी एंटी-इंडिया भाषणबाजी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने नॉर्थ ईस्ट इंडिया को लेकर विवादित बयान दिए थे।

इंकलाब मंच ने यह मांग उस वक्त की है जब ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सीनियर अधिकारी एसएन नजऱुल इस्लाम ने खुलासा किया कि हादी की हत्या के आरोपी भारत भाग गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि 12 दिसंबर को हमले के बाद संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख हलुआघाट सीमा पार कर भारत के मेघालय भाग गये। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो भारतीयों ने भागने में आरोपियों की मदद की है। पुलिस के इस बयान के बाद बाग्लादेश में भारत विरोधी नारेबाजी और तेज हो गया है।
इंकलाब मंच का यूनुस प्रशासन को अल्टीमेटम
पुलिस के इस दावे के तत्काल बाद इंकलाब मंचो ने चार सूत्री मांगों वाला अल्टीमेटम जारी कर दिया। संगठन ने सरकार को 24 दिन का समय हादी की हत्या के मामले में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दी है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की भारत से वापसी नहीं होती या उनकी भारत में मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तो बांग्लादेश में काम कर रहे भारतीय नागरिकों के वर्क परमिट रद्द किए जाने चाहिए। इसके अलावा संगठन ने यह भी मांग की कि अगर भगोड़ों को वापस नहीं भेजा गया तो इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत के खिलाफ केस दायर किया जाए और हत्या में शामिल सिविल मिलिट्री इंटेलिजेंस में छिपे लोगों की पहचान करके उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।आपको बता दें कि 13 दिसंबर को हादी के सिर में गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में रोजाना विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनकारी चौराहों को ब्लॉक कर रहे हैं, इमारतों में आग लगा रहे हैं, हिंदुओं के घरों पर हमले कर रहे हैं और कई मीडिया संस्थाओं को भारत समर्थक बताकर उनपर भी हमले हो रहे हैं। जधानी ढाका के शाहबाग चौराहे पर इंकिलाब मंचो ने शुक्रवार से रोजाना दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन नाकाबंदी शुरू कर दी है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.