द्रविड़ की कोचिंग पर अभी टिप्पणी नहीं कर सकते : अश्विन

Updated on 18-11-2021 07:46 PM

जयपुर टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टी20 में अच्छे प्रदर्शन के बाद कहा कि अभी वह मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग शैली पर कुछ नहीं कह सकते। अश्विन ने लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करते हुए 23 रन देकर 2 विकेट लिए।

 मैच जीतने के बाद अश्विन ने कहा कि द्रविड़ ने अंडर-19 के कोच रहते कड़ी मेहनत की थी पर सीनियर के साथ उनकी कोचिंग कैसी है, इस पर अभी टिप्पणी नहीं की जा सकती। इसके लिए कुछ समय चाहिये रहेगा। साथ ही कहा कि द्रविड़ के कामकाज का तरीका ऐसा है कि वह किसी को भी गलती निकालने का अवसर नहीं देते। उनका पूरा ध्यान हमारी तैयारी और प्रतिक्रियाओं पर होगा जिससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक बार फिर उत्साह का माहौल बना रहे।

अश्विन ने कहा कि कीवी टीम के खिलाफ पहले मैच में धीमी गेंदबाजी अधिक प्रभावी रही। साथ ही कहा कि मैंने इस पिच पर वैसी ही गेंदबाजी की जैसे सेंटनर ने दूसरी पारी में की थी। इस पिच पर 180 का स्कोर मुकाबले के लिए अच्छा था पर  हमने कीवी टीम को 164 पर ही रोक लिया। बल्लेबाजी करते समय हमें लग रहा था कि हम 15वें ओवर में जीत जाएंगे पर कीवी गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण यह मैच आगे तक गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.