विराट और आजम में तुलना नहीं कर सकते : शाहीन

Updated on 13-06-2022 10:33 PM

लाहौर। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के बीच तुलना नहीं की जा सकती।

शाहीन ने कहा, ‘कोहली 33 साल के हैं और बाबर 27 वर्ष के हैं। बाबर पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि विराट पहले से ही शीर्ष पर हैं और ऐसे में अब और उनके पास साबित करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा है।शाहीन ने इसके साथ ही कहा कि विराट ने जहां 458 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं वहीं आजम ने अब तक 202 ही मैच खेले हैं जो आधे से भी कम हैं।


आजम ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम रिकार्ड अपने नाम किये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी। आजम कप्तान के तौर पर एकदिवसीय में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी भी बने है।

इस मामले में उन्होंने विराट को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली ने कप्तान के तौर पर एकदिवसीय की 17 पारियों में 1000 बनाये थे जबकि आजम ने 13 एकदिवसीय मैचों की पारियों में ही यह आंकड़ा हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.