पैसों के लिए झूठी तारीफ नहीं कर सकता: सोनू निगम

Updated on 19-03-2022 05:01 PM

मुंबई सिंगर सोनू निगम अब हिंदी रियलिटी शोज को जज करने से दूर रहते हैं। सोनू निगम का कहना है कि वह कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ नहीं कर सकते और इसलिए अब हिंदी रियलिटी शोज में नहीं जाते। वह ऑफर ठुकरा देते हैं। सोनू निगम इस वक्त बंगाली सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपर सिंगर सीजन 3' को जज कर रहे हैं। साथ में कुमार सानू और कौशिकी चक्रवर्ती भी इसकी जज हैं। सोनू निगम कई हिंदी रियलिटी शोज जज कर चुके हैं, पर अब वो इनसे दूर ही रहते हैं।

उन्होंने हाल ही एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी वजह बताई। सोनू निगम ने कहा, 'मैं म्यूजिक रियलिटी शोज का ग्रैंड डैडी हूं। 22 साल पहले मैंने उस वक्त एक शो होस्ट किया था, जब दूसरा कोई शो लाइन में नहीं था। अब तक मैं कई शोज में एक होस्ट और एक जज रहा हूं। जब भी कोई नया हिंदी म्यूजिक शो आता है तो मुझे अप्रोच किया जाता है, लेकिन मैं ऑफर ठुकरा देता हूं।' सोनू निगम ने आगे कहा, 'मैंने बहुत सारे हिंदी शोज ठुकराए हैं। मैं बार-बार वही चीजें दोहरा कर थक चुका हैं। जहां शो में मुझे बुलाया जाता है और कहा जाता है कि कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करो। फिर चाहे उसका गाना अच्छा हो। मुझे यह पसंद नहीं। मेरे अंदर अब हिंदी शोज के लिए प्यार खत्म सा हो चुका है। मैं अब पैसे कमाने के पीछे नहीं हूं। मैं फॉर्मैलिटी के लिए किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता। इसलिए मैं आजकल हिंदी शोज को हां नहीं कहता।' सोनू निगम ने 'सुपर सिंगर सीजन 3' के कंटेस्टेंट्स के टैलेंट और शो के फॉर्मेट की तारीफ की। सोनू ने कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया। अमेजिंग शो के लिए उन्होंने कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो की पूरी टीम को क्रेडिट दिया।

बता दें कि इस वक्त टीवी पर कई रियलिटी शोज की भरमार है, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। भले ही रियलिटी शोज का फॉर्मैट बदल जाए, पर उनमें खूब ड्रामा और इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं। इन रियलिटी शोज का हिस्सा बनने वाले कई सिलेब्रिटीज ने शो के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि किस तरह उन्हें कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने के लिए कहा जाता है। 'इंडियन आइडल 12'  को लेकर भी उसमें आने वाले सेलेब्स ने कई खुलासे किए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.