रहाणे की फॉर्म का आंकलन नहीं कर सकते : विराट

Updated on 07-12-2021 10:06 PM

मुंबई भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अभी खराब दौर से गुजर जरुर रहे हैं पर कोई अन्य उनके फॉर्म का आंकलन नहीं कर सकता। साथ ही कहा कि उन्हें इन हालातों में टीम के समर्थन की जरुर है जो उन्हें मिलेगा। विराट के इस बयान से तय है कि रहाणे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण शायद ही टीम में जगह मिले।

वहीं कप्तान विराट स्वयं खराब फार्म से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से शतक नहीं लगा पाये हैं। विराट ने कहा कि इस महीने के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम संयोजन पर शीघ्र ही बात होगी। विराट से जब रहाणे की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी फॉर्म का आकलन नहीं कर सकता। मैं क्या कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। केवल एक खिलाड़ी ही जानता है कि वह किस दौर से गुजर रहा है।कोहली ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पिछले अच्छे रिकॉर्ड को देखते हुए रहाणे टीम में सुरक्षित महसूस करें।

उन्होंने कहा, ‘इस दौर में हमें उनका समर्थन करने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने पूर्व में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे यहां ऐसा तरीका नहीं है, जहां खिलाड़ी यह सोचे कि अब आगे क्या होगा। एक टीम के तौर पर हम ऐसी चीजों को आने ही नहीं देते।भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हम खिलाड़ी जानते हैं कि टीम में क्या हो रहा है, बाहर बहुत कुछ होता रहता है और हम नहीं चाहते कि उससे हमारे खेल पर प्रभाव पड़े।

हम रहाणे हो या कोई और, टीम में हर किसी का समर्थन करते हैं। बाहर क्या हो रहा है, हम उस आधार पर फैसले नहीं करते।विराट अपने आउट होने के एक ही तरीके को लेकर किसी तरह से परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम प्रक्रिया पर कायम रहते हैं, लेकिन अगर आउट होने का तरीका एक जैसा हो तो फिर उसमें सुधार की जरूरत पड़ती है। कभी-कभी ये चीजें स्वाभाविक तौर पर हो जाती हैं और कभी नहीं होती हैं।कोहली ने कहा कि एक ही गलती बार-बार होने पर ही उसमें सुधार की जरूरत होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.