पाक सहित किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते : रहाणे

Updated on 23-10-2021 09:08 PM

मुम्बई भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान आजिंक्य रहाणे ने कहा है कि टी20 विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले रहाणे ने कहा कि बाबर आजम की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि पिछले रिकार्ड के आधार पर मैच नहीं जीते जा सकते हैं। गौरतलब है कि भारत ने विश्व कप में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ अपने सभी मैच हैं चाहे वह एकदिवसीय हो या टी20 विश्वकप। रहाणे ने कहा कि पाक टीम ने पिछले कुछ साल में अपना अधिकांश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला है। ऐसे में उसे वहां के मैदानों पर अच्छा अभ्यास हासिल है।


रहाणे ने कहा कि जब भी हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो पिछले रिकॉर्ड मायने नहीं रखते। हम हमेशा वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करते हैं, हमारी रणनीति, ताकत, परिस्थितियां कैसी होने वाली हैं आदि। मीडिया प्रचार करता है जबकि ड्रेसिंग रूम शांत बना रहता है। रहाणे ने कहा कि हमेशा इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि हम उस दिन एक टीम के रूप में कितना अच्छा कर सकते हैं।


साथ ही कहा कि पाक के खिलाफ भारत का मैच अच्छा रहेगा। मैं स्पष्ट रूप से मैच जीतने के लिए भारत का समर्थन कर रहा हूं पर व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और मुझे भरोसा है कि भारतीय टी20 टीम का उतना ही सम्मान है जैसा पाकिस्तान के लिए किसी अन्य टीम के लिए है।

 रहाणे ने कहा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने यहां संयुक्त अरब अमीरात में काफी क्रिकेट खेला है इसलिए उनके पास एक विचार है। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि इन हालातों के अनुकूल कैसे होना है क्योंकि वे भारत से बहुत अलग नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ियों को इसमें अपने आईपीएल के अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.