ऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं... रातों-रात लिया एक्शन, Virat Kohli और Gautam Gambhir को BCCI ने दी कड़ी सजा

Updated on 02-05-2023 09:20 PM
लखनऊ: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बीती रात हुई लड़ाई के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोनों दिग्गजों की पूरी मैच फीस काट दी गई है जबकि नवीन-उल-हक को 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया, 'लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर को आर्टिकल 2.21 के अंतर्गत लेवल-2 का दोषी पाया गया है। आरसीबी के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली भी इसी आरोप के दोषी पाए गए हैं।'
किसकी कितनी फीस कटी?
    • विराट कोहली- 1.07 करोड़ (100%)
    • गौतम गंभीर- 25 लाख (100%)
    • नवीन-उल-हक- 1.79 लाख (50%)
    • मैच के बाद, कोहली और गंभीर के बीच जमकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और लखनऊ सुपरजायंट्स के सहायक कोच विजय दहिया को बीच बचाव करना पड़ा। बाद में कोहली को लखनऊ के कप्तान और अपने खास दोस्त केएल राहुल से बात करते भी देखा गया। इधर लखनऊ के दाएं हाथ के अफगान तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली से बहस करते दिखे थे। मैच में भी विराट से उनकी तकरार हुई थी। नवीन को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है।
    • लो स्कोरिंग रोमांचक मैच में जीती RCB
    • इस सीजन खेले गए पिछले मैच में मुकाबला अंतिम गेंद तक चला था जहां बाजी लखनऊ ने मारी थी। बाजी पलटने की बारी इस बार बैंगलोर की थी और उसने लखनऊ को उसके घर पर 18 रन से हराकर हिसाब बराबर किया। धीमे और टर्निंग ट्रैक पर आरसीबी ने 126/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम 108 रन पर सिमट गई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.