कैप्टन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया, सिद्धू को बेकार आदमी करार दिया

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

नई दिल्ली पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नई पार्टी बनाए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस की बैचेनी बढ़ गई है। कैप्टन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने फोन पर बात करने की कोशिश की, पर मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। हर इंसान की अपनी-अपनी सोच और जमीर होता है।

बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए खूब किया, लेकिन कांग्रेस मुझे नहीं रखना चाहती तो इसका मतलब ये थोड़ी की मैं बैठ जाऊंगा। मैं अपने स्टेट के लिए लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि जब मुझे लगेगा की मेरे रिटायरमेंट का समय गया तो रिटायर हो जाऊंगा, लेकिन अभी मुझमें बहुत दम है और मैं लड़ूंगा। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में मेन दुश्मन के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि तीनों (आप, अकाली दल और कांग्रेस) होंगे।

 मैं अपने दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझता हूं। दुश्मन नंबर-1 के सवाल पर कहा कि दुश्मन कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सबका अपना-अपना सपोर्ट बेस है। आम आदमी पार्टी, अकाली दल और कांग्रेस का अपना-अपना सपोर्ट बेस है। जिसके साथ सही लगेगा, हम उसके साथ डीलिंग करेंगे। कैप्टन ने कहा कि जो सामने आएगा उससे लड़ेंगे।


चरणजीत सिंह चन्नी अच्छे सीएम हैं। वह मेरे सीएम रहते मंत्री रहे हैं और उसने अच्छा काम भी किया था। नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेकार मंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू को कुछ महीने बाद ही बाहर कर दिया था। सिद्धू को जब पंजाब का अध्यक्ष बनाया जा रहा था तो मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा और कहा कि ये बेकार का आदमी है। इससे आप परेशान हो जाओगे। जब तक आपको महसूस होगा, तब तक काफी देर हो चुकी रही होगी।

सीएम पद के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि कुर्सी पकड़कर बैठने वाला थोडी हूं। मुझसे बोला गया कि इस्तीफा दीजिए और मैंने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। हां, मैंने ये जरूर कहा था कि मेरी लीडरशिप में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने दीजिए। उसके बाद आप जिसे मुख्यमंत्री बनाए मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मुझे खुशी होगी कि मैं जीत के निकला हूं और इसके लिए मैंने खुद राष्ट्रीय को पत्र लिखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.