T20 World Cup के लिए 10 के नाम तो पता हैं कप्तान को, अब IPL से मिलेगी टूर्नामेंट में एंट्री

Updated on 19-01-2024 01:36 PM
बेंगलुरु: जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की टीम अभी तक तय नहीं है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें 10 खिलाड़ी पता है जो उस टीम का हिस्सा होंगे। विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज इस प्रारूप में भारत की आखिरी श्रृंखला थी। इसके जरिए रोहित और विराट कोहली 14 महीने बाद टी-20 प्रारूप में लौटे हैं। शिवम दुबे जैसे युवा खिलाड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर भारत ने श्रृंखला 3-0 से जीती।

जियो सिनेमा से बातचीत में रोहित ने कहा कि कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी विश्व कप टीम में शायद जगह नहीं बना सकें लेकिन पेशेवर खेल में ऐसा होता है। उन्होंने कहा, ‘जब हम वनडे विश्व कप खेल रहे थे तब हमने टी-20 में कई लड़कों को आजमाया, उन्होंने अच्छा भी खेला लेकिन टीम की घोषणा हुई तो कुछ बाहर रह गए। उनके लिए यह निराशाजनक था, लेकिन हमारा काम टीम के सामने हर चीज स्पष्ट रखना है।’

उन्होंने कहा, ‘25-30 खिलाड़ियों के पूल में सभी को पता है कि उनसे क्या अपेक्षा है, हमने टी-20 विश्व कप के लिए टीम तय नहीं की है, लेकिन दिमाग में तो पता है कि 8-10 खिलाड़ी कौन होंगे जो चुने ही जाएंगे।’ अधिकांश मैच वेस्टइंडीज में होंगे जहां पिचें धीमी हैं। रोहित ने कहा, ‘वेस्टइंडीज में धीमी पिचें हैं तो उसके अनुसार टीम चुननी होगी। राहुल भाई और मैने टीम में स्पष्टता रखी है। कप्तानी से मैने सीखा है कि आप सभी को खुश नहीं रख सकते। आपको टीम की जरूरत पर फोकस करना होगा।’

पहले दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल सके रोहित ने तीसरे मैच में रिकॉर्ड पांचवां टी-20 शतक जमाया। उन्होंने कहा, ‘मैं नेट पर काफी मेहनत कर रहा था। आपको गेंदबाजों को दबाव में लाने के लिये कुछ शॉट खेलने पड़ते हैं। गेंद जब स्पिन लेती है और आप सीधा नहीं खेल सकते तो कुछ नया करना पड़ता है। मैने रिवर्स स्वीप का काफी अभ्यास किया है और टेस्ट में भी यह शॉट लगाया है।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.