5वीं बार जीरो पर आउट हुए 'कैप्टन' रूट, पहुंचे ब्रैडमैन के रिकॉर्ड के बराबर

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

सिडनी इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रलिया टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल इंग्लैंड का खेल प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन मुकाबले हारने के बाद इंग्लिश टीम का एशेज जीतने का सपना चकनाचूर हो चुका है। अब जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड बाकी दो मुकाबले सम्मान बचाने के लिए खेल रही है।

चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की हालत खस्ता ही दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 294 रनों पर ढेर हो गई। फॉर्म में चल रहे जो रूट पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए और  7 गेंद खेलकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बन गए। इस सीरीज के पहले मैच में भी रूट शून्य पर आउट हुए थे।

रूट अब तक एशेज सीरीज के इतिहास में बतौर कप्तान 5वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में बतौर कप्तान ब्रैडमैन कुल 5 बार शून्य पर आउट हुए थे।

रूट ने साल 2021 में 15 टेस्ट मैचों में 61 की औसत से 1855 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और चार निकले। रूट ने  2021 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में दोहरे शतक (228 रन) से की थी। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में भारत के खिलाफ 218 रनों की पारी खेली थी। भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से भी उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 564 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल रहे।

31 साल के रूट टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने के भी काफी करीब हैं। उन्होंने अब तक 113 टेस्ट, 152 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान रूट के नाम टेस्ट में 9531, ओडीआई में 6109 और टी20 इंटरनेशनल में 893 रन दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट अब तक 39 शतक और 93 अर्धशतक जमा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.