ऑस्ट्रेलिया में हुआ कार हादसा, पंजाब के रहने वाले छात्र की मौत

Updated on 18-01-2023 06:36 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुए कार हादसे में 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। मीडिया के मुताबिक मारा गया छात्र कुणाल चोपड़ा मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था और छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। ऑस्ट्रेलिया में बहु संस्कृति और बहु भाषी प्रसारक एसबीएस पंजाबी की खबर के मुताबिक हादसा पिछले सप्ताह कैनबरा के विलियम होवेल ड्राइव पर स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे उस समय हुआ जब चोपड़ा काम से लौट रहा था।
एसबीएस पंजाबी के मुताबिक चोपड़ा की कार कंक्रीट पम्पिंग ट्रक से टकरा गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक चोपड़ा की कार गलत दिशा में चली गई थी जिसकी वजह से वह कैनबरा आ रहे ट्रक से टकरा गई। खबर के अनुसार चोपड़ा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। कैनबरा में इस साल(2023) में यह पहला जानलेवा सड़क हादसा है। ट्रैविस मिल्स की रोड पुलिसिंग के कार्यवाहक निरीक्षक ने बताया कि सड़क हादसा जांच टीम चोपड़ा के साथ हुए हादसे की जांच कर रही है।

शव को भेजा जा रहा भारत

चोपड़ा पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया आए थे। एसबीसी पंजाबी ने चोपड़ा के साथ कैनबरा में रह रहे उनके रिश्ते के भाई हनी मल्होत्रा को उद्धत किया, ‘‘हम हतप्रभ हैं और स्वदेश में उनका परिवार बिखर गया है।’’ मल्होत्रा ने बताया कि वह चोपड़ा के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। मित्र और समुदाय के प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि इस हादसे से कैनबरा में एक साथ रह रहा भारतीय समुदाय स्तब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके परिवार और भारतीय उच्चायोग के भी संपर्क में हैं जो चोपड़ा के पार्थिव शरीर को भारत भेजने में मदद कर रहा है।’’गिल ने युवाओं से सड़क पर सतर्क रहने की अपील की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.