महिला रिपोर्टर की लाइव टीवी पर कार ने मारी टक्कर, करती रही रिपोर्टिंग

Updated on 22-01-2022 07:49 PM

 वॉशिंगटन। अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में एक महिला रिपोर्टर को रिपोर्टिंग के समय एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बावजूद उसने अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी। इसका वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है। रिपोर्टर की पहचान टोरी योर्गी के रूप में हुई हैं।

बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोट आई है। वेस्ट वर्जीनिया की रिपोर्टर टोरी योर्गी के साथ यह घटना गुरुवार की है। एक्सीडेंट के दौरान वह कानाहवा काउंटी से रिपोर्टिंग कर रही थीं। एंकर के सवालों का जवाब देते वक्त कार ने टक्कर मारी। इससे टोरी योर्गी उछलकर कैमरे से जाकर भिड़ गईं। हालाकि, उन्होंने खुद को बड़ी जल्दी संभाला और बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।

  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग टीवी एंकर की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अपनी रिपोर्टर के एक्सीडेंड को देखने के बाद भी एंकर इतना शांत क्यों बना रहा। कई लोगों ने मल्टीमीडिया पत्रकारों के लिए नई नीति बनाने की मांग की है। एक्सीडेंट के बाद योर्गी ने ट्वीट कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं, बस थोड़ा सा दर्द महसूस हो रहा है।

उन्होंने टीवी एंकर के बचाव की भी कोशिश की, जो अपनी प्रतिक्रिया के लिए आलोचना का सामना कर रहे थे। योर्गी ने बताया कि एंकर यह नहीं देख सके कि उस पल मेरे साथ क्या हो रहा था। वह उन सबसे दयालु लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानती हूं। उन्होंने सबसे पहले मुझे हालचाल लेने के लिए फोन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.