पुजारा और रहाणे का करियर खतरे में पड़ा

Updated on 23-01-2022 06:03 PM

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में इनकी जगह खतरे में पड़ गयी है। सीरीज में यह दोनो ही उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ही प्रशंसकों का भी मानना है कि इनकी जगह अब यूवाओं को अवसर देना चाहिये।

 पुजारा ने केपटाउन में सीरीज के निर्णायक टेस्ट की पहली पारी में 43 रन बनाए पर दूसरी पारी में वह 9 रन बनाकर ही आउट हो गये जबकि टीम उस समय संकट में थी और उसने बेहतर पारी की उम्मीद की जा रही थी। वहीं रहाणे इस मुकाबले की दोनों पारियों में केवल 10 रन बना पाये हैं। रहाणे और पुजारा के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 6 पारियों में 5 बार विफल होने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की है।

ऐसे में अब टीम प्रबंधन के लिए भी इन्हें बनाये रखना आसान नहीं रहेगा। वैसे भी युवा हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी टीम में जगह के लिए प्रबल दावेदार है। ऐसे में फरवरी-मार्च में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिलना मुश्किल ही लग रहा है।

रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 22.66 की औसत से सिर्फ 136 रन बनाये जबकि पुजारा का आंकड़ा और भी खराब रहा। उन्होंने इस दौरान 20.66 की औसत से 124 रन बनाये। ऐसे में जब चयनकर्ता अगली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे, तो इस बात की पूरी संभावना है कि इन दोनो खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना कठिन हो जाएगा।

भारतीय क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को लगातार असफल होने के बाद इतने मौके नहीं दिए गए है, जितने कि रहाणे और पुजारा को मिले हैं। चयनकर्ता भी उन्हें सफल होने का भरपूर अवसर दे रहे हैं पर ये दोनो बार-बार उन्हें गलत साबित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.