कैरेबियाई टीम ने सीरीज पर 3-2 से किया कब्जा फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

Updated on 22-12-2023 01:58 PM

इंग्लैंड को वेस्टइंडीज दौरे पर गुरुवार को खेले गए आखिरी और निर्णायक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीत लिया है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 43 रन की बदौलत इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।

इससे पहले दोनों टीमों 2-2 मुकाबले जीत कर सीरीज में बराबर पर थीं। फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सीरीज में 331 रन बनाए।

सॉल्ट और लिविंगस्टन के अलावा कोई बैटर 15 रन से अधिक नहीं बना सका
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड132 रन ही बना पाई। उधर कैरेबियाई टीम ने जीत का टारगेट 4 विकेट शेष करते 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन से ऊपर नहीं बना सका। सॉल्ट ने 38 और लिविंगस्टन ने 28 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और अकील हुसैन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

साई होप और रदरफोर्ड ने पारी संभाली
133 रन के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वेस्टइंडीज को पहला झटका 20 रन पर लगा। ओपनर ब्रैंडन किंग रीस टॉप्ले की गेंद पर जोस बटलर को कैच देकर पवेलियन लौट गए उन्होंने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। वहीं दूसरे ओपनर जॉनसन चार्ल्स ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए।

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 54 रन पर लगा। विकेटकीपर निकोलस पूरन भी 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साईं होप ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ मिलकर 38 गेंदों पर 41 रन की पार्टनरशिप की। रदरफोर्ड ने 24 गेंदों पर 30 रन बनाए। वहीं होप ने 43 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.