कार्लसन ने जीता नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब, तीसरे स्थान पर रहे आनंद

Updated on 12-06-2022 09:48 PM

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को नॉर्वे के आर्यन तारी को क्लासीकल वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में हराकर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

आनंद ने नार्वे के तारी के खिलाफ अर्मागेडन दौर जीता। 52 वर्षीय आनंद को अर्मागेडन के टाई-ब्रेक में 23 वर्षीय तारी के खिलाफ कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि शनिवार को उन्होंने 87 चालों में जीत दर्ज की।

आनंद 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कार्लसन 16.5 अंक अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि अजरबैजान के शखरियार मामेदयारोव 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने 2022 आयोजन के अंतिम दिन नर्व-ब्रेकिंग के बाद अपना पांचवां नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट खिताब जीता। कार्लसन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न करने और हमवतन तारी और आनंद से हार झेलने के बावजूद खिताब हासिल करने में सफल रहे।

आनंद ने लगातार तीन जीत के साथ क्लासीकल वर्ग की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव (फ्रांस), वेसेलिन टोपालोव (बुल्गारिया) और हाओ वांग (चीन) को हराया था। हालांकि चौथे दौर में उन्हें अमेरिका के वेस्ली सो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन पर शानदार जीत हासिल की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.