कैरोलिन कैनेडी को ऑस्ट्रेलिया में राजदूत के तौर पर नियुक्त, बाइडेन प्रशासन का फैसला

Updated on 16-12-2021 11:25 PM

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के दौरान जापान में राजदूत के रूप में सेवा देने वालीं, दिवंगत राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बेटी कैरोलिन कैनेडी को ऑस्ट्रेलिया में राजदूत के तौर पर और प्रसिद्ध अमेरिकी ओलंपिक स्केटर मिशेल क्वान को बेलीज में अपने मुख्य दूत के रूप में सेवा करने के लिए नामित कर रहे हैं।कैनेडी ने 2020 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राथमिक प्रक्रिया में अपेक्षाकृत पहले ही बाइडन को अपना समर्थन दे दिया था।

अपने समर्थन की घोषणा करने के लिए संपादकीय में उन्होंने एक लोक सेवक के रूप में लंबे करियर के लिए बाइडन की प्रशंसा की थी और जब वह राजदूत थीं तब उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडन के तोक्यो दौरे को याद किया था। कैनेडी ने बयान में प्रशांत महासागर में सोलोमन द्वीपवासियों और ऑस्ट्रेलिया के तट पर नजर रखने वालों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अगस्त 1943 में जापानियों द्वारा चालक दल की मोटर टारपीडो नाव को डुबो दिए जाने के बाद उनके पिता की जान बचाई थी। कैनेडी ने कहा, ‘‘अगर मेरे नाम को मंजूरी मिली, तो मैं इस कर्ज को चुकाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।

मैं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने, वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार और इस भयानक महामारी के दौरान टीके की पहुंच बढ़ाने तथा तत्काल जलवायु संकट को दूर करने के वास्ते ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों, इस दिलचस्प देश को जानने और अमेरिका के बारे में अपनी पसंद को उनके साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। बाइडन ने कैनेडी परिवार की एक अन्य सदस्य, पेशे से वकील, और सांसद टेड कैनेडी की विधवा विक्टोरिया कैनेडी को ऑस्ट्रिया में अपने राजदूत के रूप में नियुक्त किया।

सीनेट में अक्टूबर में उनके नाम की पुष्टि की जा चुकी है।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता क्वान बाइडन के सफल चुनाव प्रचार मुहिम की शुरुआती समर्थक थीं। क्वान को 2006 में विदेश विभाग का पहला सार्वजनिक कूटनीति दूत नामित किया गया था। क्वान वर्तमान में कोषाध्यक्ष और स्पेशल ओलंपिक इंटरनेशनल के बोर्ड सदस्य के रूप में कार्य करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.