5 गुना बढ़े केस, टीका लगवाएं, लॉकडाउन की प्रतीक्षा किए बिना सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करें : रामाफोसा

Updated on 07-12-2021 09:39 PM

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि देश में कोरोना की चौथी लहर प्रत्याशित थी और नए ओमीक्रोन स्वरूप का सामने आना भी अपरिहार्य था। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा एक सप्ताह में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है, जहां कुल नमूनों की कोरोना जांच में से लगभग एक चौथाई लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। दो हफ्ते पहले, जांच में केवल दो प्रतिशत लोग ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

रामाफोसा ने राष्ट्र के नाम अपनी साप्ताहिक समाचार-पत्रिका में कहा संक्रमण के मामलों में वृद्धि बहुत चिंता का विषय है लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हमने इसका अनुमान लगा लिया था। हमारे देश में रोग प्रतिरूप तैयार करने वालों ने हमें बताया था कि हम इस समय के आसपास चौथी लहर का सामना करेंगे और यह लगभग अपरिहार्य था कि वायरस के नए रूप सामने आएंगे।

उन्होंने कहा जैसे-जैसे देश कोरोना की चौथी लहर की ओर बढ़ रहा है, हम संक्रमण वृद्धि की उस दर का अनुभव कर रहे हैं जो हमने महामारी शुरू होने के बाद से नहीं देखी है। लगभग दो सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों द्वारा वैश्विक ध्यान में लाया गया ओमीक्रोन स्वरूप अधिकांश नए संक्रमणों का कारण है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी भी नए ओमीक्रोन संस्करण के बारे में महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि इसकी संक्रामक क्षमता, इसका प्रसार, क्या यह अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है और इसके खिलाफ टीके कितने प्रभावी होंगे। रामाफोसा ने लोगों से टीकाकरण कराने और सख्त लॉकडाउन नियमों की प्रतीक्षा किए बिना सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.