रूस, यूक्रेन सहित पूर्वी यूरोप के छह देशों में बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले : डब्ल्यूएचओ

Updated on 16-02-2022 08:28 PM

कोपेनहेगन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप कार्यालय ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी रूस और यूक्रेन सहित पूर्वी यूरोप के छह देशों पर खास ध्यान दे रहे हैं क्योंकि पिछले दो सप्ताह में वहां कोविड के नए मामले दोगुने हो गए हैं।

 डॉक्टर हांस क्लूगे ने बताया कि मध्य एशिया के पूर्व सोवियत संघ तक फैले पूर्वी यूरोप के इस क्षेत्र में 53 देश आते हैं। इन देशों में अभी तक 16.5 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 18 लाख लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से 25,000 लोगों की मौत पिछले सप्ताह में हुई है। रूस में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में आयी तेजी पर क्लूगे ने कहा आज हमारा ध्यान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोपीय क्षेत्र के पूर्वी हिस्से पर है।

उन्होंने कहा पिछले दो सप्ताह में इस क्षेत्र के छह देशों आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जॉर्जिया, रसियन फेडरेशन और यूक्रेन में कोविड-19 के मामले दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने कहा जैसा कि अंदेशा था, ओमीक्रोन पूरब की ओर बढ़ रहा है। 10 पूर्वी सदस्य देशों में इस स्वरूप के मामले मिले हैं। हालांकि, ओमीक्रोन कोरोना वायरस के पिछले स्वरूपों के मुकाबले कुछ कम खतरनाक है और दुनिया भर के देशों की स्वास्थ्य सेवाएं इसे लेकर दबाव में नहीं हैं। क्लूगे ने टीकाकरण की दर को बेहतर बनाने पर जोर दिया, जिसकी स्थिति पूर्वी यूरोप में बेहद खराब है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.