ब्रिटेन में 70 प्रतिशत तक बढ़ गए तनाव के मामले

Updated on 06-10-2021 08:47 PM

नई दिल्ली ब्रिटेन में कोरोना के कारण डिप्रेशन या अवसाद की दर 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यह सिर्फ ब्रिटेन का हाल नहीं है। लगभग सभी देशों के लोगों का यही हाल है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के आक्रमण से पहले ब्रिटेन में 10 प्रतिशत लोग डिप्रेशन के शिकार थे। लेकिन कोरोना की पहली और दूसरी लहर के साथ 21 प्रतिशत लोग अवसादग्रस्त हो गए। इस बीच दो लॉकडाउन का दौर भी देखने को मिला जिसके कारण जल्दी ही दोगुने लोग डिप्रेशन में चले गए। हालांकि दो साल बाद अब इस मामले में गिरावट देखी जा रही है।


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 13 हजार लोगों से उनके मेंटल हेल्थ के बारे एक सर्वे किया गया जिसमें यह बात खुलकर सामने आई कि अब लोग डिप्रेशन से बाहर आने लगे हैं। सर्वे के अनुसार कोरोना काल से पहले की तुलना में डिप्रेशन की दर 70 प्रतिशत से ज्यादा पर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें सुधार हो रहा है। फिलहाल 10 में से 2 लोग अब भी डिप्रेशन के शिकार हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं एवं युवा शामिल हैं।

सर्वे में कोरोना की दूसरी लहर के समय जो 21 प्रतिशत लोग डिप्रेस्ड थे, वहीं अब सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों को ही अवसाद से जूझना पड़ रहा है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि लॉकडाउन, सामाजिक अलगाव, नौकरी में कटौती, महामारी को लेकर आशंका आदि कई कारणों की वजह से लोग अवसाद में जा रहे हैं। इस गर्मी में कोरोना के मामले कम होने के बाद सरकार ने कई चीजों से पाबंदी हटा ली जिसके बाद लोग इधर-उधर जा पा रहे हैं और इसी कारण मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। 21 जुलाई से 15 अगस्त के बीच जब सर्वे किया गया, तो 6 में से दो लोगों ने बताया कि वे किसी किसी रूप में अवसादग्रस्त हुए है।


महिलाओं में अवसाद का स्तर पुरुषों के मुकाबले ज्यदा था। 16 साल से 29 साल के बीच तीन में से एक महिला अवसाद से जूझ रही थी। जबकि इस उम्र में सिर्फ 20 प्रतिशत पुरुषों को अवसाद से झेलना पड़ा। कोरोना का कहर कब तक नासूर बनकर परेशान करता रहेगा, यह कोई नहीं जानता, लेकिन यह लंबे समय तक जीवन में उथल-पुथल मचाएगा, यह तय है। इस बीमारी ने सिर्फ शारीरिक परेशानी को बढ़ाया है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.