बॉल पकड़ रहे या मछली, फिर टपकाया आसान कैच, फैंस को आ रही इस खिलाड़ी की याद

Updated on 11-02-2023 07:17 PM
नागपुर: विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के टॉप फील्डर में गिने जाते हैं। मैदान पर उनकी फील्डिंग के उदाहरण दिये जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से विराट कोहली लगातार निराश कर रहे हैं। इसकी वजह उनकी फील्डिंग ही है। टेस्ट में विराट को स्लिप में खड़ा किया जा रहा है। वहां वह लगातार कैच गिरा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट की पहली पारी में विराट ने दो कैच छोड़े थे। इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर भी विराट ने टेस्ट मैचों में कैच टकपाए थे।

विराट ने फिर टपकाया कैच

विराट कोहली ने दूसरी पारी में भी कैच छोड़ दिया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद डेविड वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। विराट के लिए यह आसान कैच था लेकिन वह इसे नहीं लपक पाए। गेंद उनके हाथ में जाने के बाद बाहर निकल गई। हालांकि इससे पहले उन्होंने उस्मान ख्वाजा का कैच लिया था। टर्निंग पिच पर स्लिप फील्डर की भूमिका काफी अहम हो जाती है। लेकिन विराट लगातार निराश कर रहे।

फैंस को आई रहाणे की याद

अजिंक्य रहाणे पिछले कई सालों में टेस्ट में भारत के लिए स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी कैचिंग कमाल की थी। एक टेस्ट मैच में फील्डर के रूप में सबसे ज्यादा 8 कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रहाणे के ही नाम हैं। उन्होंने 2015 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसमें 6 कैच स्पिनरों की बॉल पर ही थे। पिछले साल उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया और तब से स्लिप में कैच भी ड्रॉप हो रहे हैं।

ड्रॉप कैच का बना चुके शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 100 से ज्यादा कैच छोड़ चुके हैं। क्रिकेट डॉट कॉम की डेटा के अनुसार इस टेस्ट से पहले विराट ने 99 कैच इंटरनेशनल मैचों में छोड़े थे। इस मैच में ही वह तीन कैच गिरा चुके हैं। इस तरह उनके ड्रॉप कैच की संख्या 102 हो चुकी हैं। इस मैच से पहले विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 396 मैच खेले थे। इसमें उनके नाम 295 कैच हैं। वह फील्डर के रूप में क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में 7वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.