सीडीसी ने भारत यात्रा के लिए 'लेवल वन' कोविड-19 स्वास्थ्य नोटिस जारी किया

Updated on 16-11-2021 10:29 PM

वाशिंगटन अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिएलेवल वननोटिस जारी किया है। लेवल वन नोटिस में सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है, तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।

यात्रा संबंधी स्वास्थ्य नोटिस पाकिस्तान के लिए भी जारी किया गया है। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के लिए दूसरे और तीसरे स्तर का यात्रा परामर्श जारी किया था। इसमें कहा गया था कि एक ओर जहां नागरिकों से आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाता है, वहीं भारत जाने वालों को अपराध और आतंकवाद के कारण अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य यात्रा नोटिस 'लेवल वन' में कहा यदि आप एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) अधिकृत किसी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, तो आपको कोरोना होने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है। भारत के लिए अपने परामर्श में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अशांति के कारण जम्मू-कश्मीर के साथ ही सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा नहीं करने का आग्रह किया था।

इसने कहा था भारतीय अधिकारियों के मुताबिक बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध हुए हैं। पाकिस्तान के लिए अपने परामर्श में मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण के कारण बलोचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बिल्कुल आसपास के क्षेत्र में भी यात्रा नहीं करने को कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.