इजरायल और हमास में सीजफायर डील को मंजूरी, 50 बंधक होंगे रिहा, नेतन्याहू को भी छोड़ने पड़ेंगे 150 फिलिस्तीनी

Updated on 22-11-2023 01:19 PM
तेल अवीव: इजरायली कैबिनेट ने बुधवार की सुबह एक बड़ा फैसला लिया है। 50 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने एक समझौते को मंजूरी दी है। बंधकों की रिहाई के बदले गाजा पर अगले कुछ दिनों तक इजरायल अपनी बमबारी रोकेगा। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि यह डील बेहद जरूरी है और जब तक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक युद्ध खत्म नहीं होगा। दरअसल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमले में 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले जाया गया।


बयान में यह नहीं बताया गया कि मंत्रियों ने मतदान कैसे किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में समझौते का विरोध करने वाली धुर दक्षिणपंथी धार्मिक जियोनिज्म पार्टी ने भी पक्ष में मतदान किया। सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर की पार्टी के सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। समझौते से जुड़ी सभी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन मंगलवार को इजरायली सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस समझौते के जरिए 50 इजरायली नागरिकों को रिहा किया जाएगा। हर रोज 12-13 बंधकों को ग्रुप में छोड़ा जाएगा, जिनमें ज्यादातर महिला और बच्चे होंगे।

बदले में क्या देगा इजरायल

डील के मुताबिक बंधकों को छोड़ने के बदले इजरायल 150-300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके साथ इजरायल चार दिन का सीजफायर करेगा। इजरायल हमास युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा, जब गाजा पर बम नहीं गिरेंगें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया, 'इजरायली सरकार सभी बंधक बनाए गए लोगों को घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज रात सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत कम से कम 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिनों में रिहा किया जाएगा। इस दौरान लड़ाई में शांति बनी रहेगी।' इसके बाद हर रोज 10 बंधकों को रिहा करने पर एक दिन का सीजफायर होगा।

गाजा में पहुंचेगी मदद

बयान में आगे कहा गया कि इजरायली डिफेंस फोर्स सभी बंधकों के घर आने और हमास के पूरी तरह खात्मे तक नहीं रुकेगी। इजरायल फिलिस्तीनी महिलाओं और नाबालिगों को जेल से रिहा करने और उन्हें अपने घर लौटने की इजाजत देगा। इनमें ज्यादातर पूर्वी यरूशलम और वेस्ट बैंक के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 फिलिस्तीनी नाबालिगों और 82 महिलाओं को रिहा किया जाएगा। इसके साथ ही इजरायल गाजा में मानवीय सहायता को मंजूरी देते हुए ईंधन की सप्लाई करने देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.