रूसी गोलाबारी के कारण यूक्रेन में संघर्ष विराम के प्रयास विफल रहे : तिमोशेंको

Updated on 06-03-2022 08:45 PM

लवीव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपड़ा अड़ियल रवैया नहीं बदला तो यूक्रेन का राष्ट्र का दर्जा खतरे में पड़ जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की तुलना युद्ध की घोषणा से की है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो तिमोशेंको ने कहा कि रूस संघर्ष विराम की घोषणा पर अमल नहीं किया और उसने मारियूपोल तथा आसपास के इलाकों में लगातार गोलाबारी जारी रखी। यूक्रेन के शहर मारियुपोल में संघर्ष विराम का वादा वहां हिंसक दृश्यों के बीच विफल होता दिखा। रूसी सैनिकों ने शहरों को घेरना जारी रखा है और देश से पलायन करने को मजबूर यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 14 लाख हो गई है। पुतिन इसके लिए लगातार यूक्रेनी नेतृत्व को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा अगर वे यही करते रहे, तो भविष्य में यूक्रेन के राष्ट्र के दर्जा को खतरे में पड़ जाएगा। 

उन्होंने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों पर हमला करते हुए कहा कि जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, वे युद्ध की घोषणा करने के समान हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित रूसी एयरलाइन एअरोफ्लोत के फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बैठक के दौरान कहा लेकिन भगवान का शुक्र है, हम अभी तक स्थिति वहां तक नहीं पहुंची है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि रूस द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद ही गोलाबारी शुरू हो गई, जिससे मारियूपोल और पूर्वी शहर वोलनोवाखा से लोगों को निकालने की प्रक्रिया बाधित हुई। इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि वह दक्षिण पूर्व में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह मारियूपोल और पूर्व में स्थित वोलनोवाखा शहर में लोगों को निकालने के लिए रास्ता देने को सहमत है।

हालांकि, इस बयान में यह स्पष्ट नहीं था कि वे मार्ग कब तक खुले रहेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो तिमोशेंको ने कहा कि रूस संघर्ष विराम नहीं कर रहा है और मारियूपोल तथा आसपास के इलाकों में गोलाबारी जारी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम और सुरक्षित मानवीय गलियारा स्थापित करने के लिए रूस महासंघ से बातचीत जारी है।

उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशचुक ने संवादाताओं से बातचीत में कहा हम रूस से गोलाबारी बंद करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा रूस ने वोलनोवाखा में भी संघर्ष विराम की घोषणा के विपरीत कार्रवाई की। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उक्त दोनों शहरों के भीतर से रूस की सेनाओं पर हमला किया गया। पिछले कई दिनों से मारियूपोल में रूसी सेनाएं गोलाबारी कर रही हैं और बर्फीली सर्दी में वहां फंसे सैकड़ों लोगों के लिए बिजली, फोन, भोजन और पानी का संकट पैदा हो गया है। मारियूपोल, दोनेत्स्क सैन्य-नागरिक प्रशासन के तहत आता है। दोनेत्स्क प्रशासन के प्रमुख पाव्लो किरिलेंको ने कहा कि मानवीय सहायता गलियारा, शहर से जाफोरिझिया तक होगा, जो कि लगभग 140 किलोमीटर दूर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.