अभी तक सिर्फ 8 बार ही मनाया बर्थडे, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की टीम में दे दी जगह

Updated on 09-09-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच होगा। 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी है, जिसने अभी तक सिर्फ 8 बार ही अपना बर्थडे मनाया है।


कौन है यह क्रिकेटर?

सिर्फ 8 ही बर्थडे मनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुए खिलाड़ी का नाम है- सीन एबॉट। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन एबॉट का जन्म लीप डे यानी 29 फरवरी को हुआ है। एबॉट का जन्म 29 फरवरी 1992 को ऑस्ट्रेलिया के विंडसर में हुआ था। तेज गेंदबाज के साथ ही एबॉट निचले क्रम के काफी उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया है।


पहले क्रिकेटर होंगे एबॉट

सीन एबॉट वर्ल्ड कप में खेलने वाले ऐसे पहले क्रिकेटर होंगे जिसका जन्म 29 फरवरी को हुआ है। लीप ईयर हर चार साल पर आता है। यानी 1992 में जन्मे एबॉट ने अभी तक सिर्फ 8 बार ही अपना बर्थडे मनाया है। 2024 में वह 9वीं बार जन्मदिन मनाएंगे। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एल्फ गोवर और ऑस्ट्रेलिया के गैविन स्टेवेन्स दो ही ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म लीप डे पर हुआ है।

कैसा रहा है एबॉट का प्रदर्शन

31 साल की सीन एबॉट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 वनडे और इतने ही टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम 14 विकेट पर 140 रन हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 49 रनों की है। गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 3 विकेट है। टी20 में वह 13 शिकार कर चुके हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.