सेलिना जेटली का भाई के लिए छलका दर्द, UAE में कैद विक्रांत के लिए बोलीं- आखिरी सांस तक उसके लिए खड़ी रहूंगी

Updated on 19-03-2026 01:17 PM
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी बहन से बात करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी से संपर्क नहीं करना चाहते और कानूनी फैसले अपनी पत्नी चारुल जेटली से सलाह लेकर ही लेंगे। लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि वह आखिरी सांस तक भाई के साथ खड़ी रहेंगी।

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बुधवार, 18 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने भाई के फैसले का सम्मान किया। एक्ट्रेस ने भाई के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि वे उनके इस फैसले को समझती हैं। नोट में सेलिना ने बताया कि उन्होंने आखिर में अपने भाई से कब बात की थी। सेलिना ने लिखा, 'मैंने अपने भाई से आखिरी बार 23 अगस्त 2024 को बात की थी। कुछ दिन बाद, 6 सितंबर 2024 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद मई 2025 तक गुप्त रूप से रखा गया। फिर मध्य पूर्व के एक डिटेंशन सेंटर में भेजा गया, जहां वे अब लगभग 18 महीने से बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के रखे गए हैं। उनसे मिलने की अनुमति भी बहुत कम है।'

सेलिना जेटली का भाई के लिए पोस्ट

सेलिना ने लिखा, 'हिरासत के दौरान उनके भाई को क्या-क्या बताया गया होगा, उन्हें नहीं पता। भाई हमेशा मेरी बहुत फिक्र करते थे। बाहर की पूरी सच्चाई उन्हें अभी नहीं पता है। हो सकता है कि अधूरी जानकारी के आधार पर वह अपनी बहन को आर्थिक और मानसिक परेशानी से बचाने की कोशिश कर रहे हों। ऐसे हालात में हिरासत वाले व्यक्ति के फैसले को उसी स्थिति में देखना चाहिए।'

सेलिना जेटली को भाई की चिंता

सेलिना ने लिखा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता भाई की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर रही है। 'यह केस कभी मेरे बारे में नहीं था। मेरा उद्देश्य हमेशा यही था कि मुझे अपने भाई से मिलने और बात करने का मौका मिले और सबसे जरूरी बात, उन्हें सही कानूनी मदद मिल सके। मुझे खुशी है कि जून 2025 से अब तक भारत सरकार को उनसे नौ बार मिलने का मौका मिला है और सरकार ने यह भी कहा है कि वो उन्हें और उनकी पत्नी को कानूनी मदद लेने के लिए आगे भी प्रेरित करती रहेगी।'

सेलिना जेटली भाई के साथ खड़ी रहेंगी

सेलिना ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मैं आभारी हूं कि सरकार लगातार उनके स्वास्थ्य और स्थिति पर ध्यान दे रही है और आगे भी इस मामले में प्रयास जारी हैं। मेरा हमेशा से सिर्फ एक ही मकसद रहा है उनकी सुरक्षा, कानूनी हक और सम्मान बना रहे। मैं समझती हूं कि शायद वे अपने तरीके से मुझे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि उन्हें सही कानूनी मदद मिलती रहे।'

भाई से बात करने के बाद सेलिना करेंगी यकीन

एक्ट्रेस ने आखिरी में लिखा, 'जब तक मैं सीधे भाई से मिलकर बात नहीं कर लेती, तब तक किसी भी बात पर पूरा भरोसा नहीं कर सकती। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं, वे मेरे लिए मेरे पहले बच्चे जैसे हैं। मैं आखिरी सांस तक उनके साथ खड़ी रहूंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.