'द साबरमी रिपोर्ट' में सेंसर बोर्ड ने 11 जगह चलाई कैंची, विक्रांत मैसी की फिल्‍म से हटाए हिंसा के 40% सीन्‍स

Updated on 15-11-2024 01:57 PM
गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मैसी स्‍टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' शुक्रवार, 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धीरज सरना के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म लगातार चर्चा में है। 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्‍सप्रेस में आग लगने की घटना को यह फिल्‍म एक पत्रकार की नजरों से दिखाती है। यह फिल्‍म ने अपने विषय और विक्रांत मैसी के लगातार बयानों के कारण खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं। ताजा जानकारी ये है कि केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी इस पर खूब कैंची चलाई है। बताया जाता है कि कि 'द साबरमती रिपोर्ट' में 11 जगहों पर काट-छांट की गई है।

'द साबरमती रिपोर्ट' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट देकर पास किया है। इसके साथ ही मेकर्स को रिलीज से पहले फिल्‍म में 11 जगहों पर संशोधन करने को कहा गया था।

हिंसा के सीन्‍स 40% तक घटाए गए, गालियों पर लगा कट


'ई टाइम्‍स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने जिन सीन्‍स में बदलाव करवाए हैं, उनमें हिंसक दृश्यों को लगभग 40 प्रतिशत तक कम किया गया है। यही नहीं, फिल्‍म में अभद्र भाषा और गाली गलौज को भी हटाया गया।

बदला गया ड्राइवर का डायलॉग


फिल्‍म में एक डायलॉग है, जहां ड्राइवर कहता है, 'सब मिलता है, ब्रांड बताइए', इसे बदला गया है। इसके साथ ही फिल्‍म की शुरुआत में अक्षय कुमार को दिखाने वाले पुराने स्वास्थ्य संबंधी विज्ञापन को भी अपडेट किया गया है।

दो बार पोस्‍टपोन होने के बाद हुई है रिलीज


'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी के साथ ही राशि खन्ना और रिद्ध‍ि डोगरा भी हैं। फिल्‍म की रिलीज दो बार पोस्‍टपोन हो चुकी है। पहले इसे 3 मई 2024 को ही रिलीज किया जाना था, जिसे आगे बढ़ाकर 2 अगस्‍त 2024 किया गया। लेकिन इसे फिर पोस्‍टपोन करना पड़ा, जिसके बाद यह आख‍िरकार 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.