ब्रेथवेट और ब्लैकवुड का शतक, वेस्टइंडीज ने की मैच में वापसी

Updated on 20-03-2022 07:30 PM

ब्रिजटाउन कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और जर्मेन ब्लैकवुड की शतकीय पारियों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल के बाद 288 रन बनाकर इंग्लैंड की पहली पारी के बड़े स्कोर का माकूल जवाब दिया। सपाट पिच पर टेस्ट में तीन दिन के खेल बाद सिर्फ 13 विकेट गिरे हैं और यह मैच भी श्रृंखला के पहले मुकाबले की तरह ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

 ब्रेथवेट और ब्लैकवुड ने चौथे विकेट के लिए धैर्य से खेलकर 183 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगभग 68 ओवर तक सफलता से दूर रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 507 रन पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज की टीम अभी 219 रन से पिछड़ हुई हैं, उसके 6 विकेट शेष है। स्टंप्स के समय ब्रेथवेट 109 (337 गेंद में 12 चौके) और रात्रि प्रहरी अल्जारी जोसेफ 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

ब्लैकवुड ने 215 गेंद की पारी में 11 चौके जड़े। वेस्टइंडीज की टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 71 रन से आगे से खेलना शुरु किया, लेकिन जैक लीच ने शामराह ब्रुक्स (39) को क्रिस वोक्स के हाथों कैच करा कर दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद स्टोक्स ने पिछले मैच के शतकवीर नक्रुमाह बोनर (9) को पगबाधा कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 101 रन था। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आक्रामक गेंदबाजी करना जारी रखा लेकिन ब्लैकवुड और ब्रेथवेट की सधी बल्लेबाजी के सामने उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। कामचलाऊ गेंदबाज डेन लॉरेंस ने दिन के आखिरी सत्र में ब्लैकवुड को पगबाधा कर मैच में इंग्लैंड की वापसी कराई।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.