'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' में पल्लवी और निखिल के बदलते रिश्तों पर सिज़ैन खान ने ज़ाहिर किए जज़्बात

Updated on 16-09-2022 10:58 PM

भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर फैमिली ड्रामा 'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधनदर्शकों को निखिल (सिज़ैन खान) और पल्लवी (राजश्री ठाकुर) की दिलचस्प कहानी से जोड़े रखता हैजो एक दूसरे से अलग हो चुके हैं और परवरिश की अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान ट्रैक ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया हैजहां पल्लवी और निखिल एक खुशहाल शादीशुदा दंपति होने का नाटक कर रहे हैं और निखिल की मां (फरीदा दादी द्वारा अभिनीत) की खातिर साथ रह रहे हैंजो उनके साथ रहने के लिए आई हैं। जहां दोनों अपने बच्चों के साथ एक छत के नीचे रह रहे हैंवहीं एक खुशहाल शादी में होने का दिखावा ड्रामा को और बढ़ा रहा है। इसी के साथपल्लवी और निखिल ने अपने अतीत के बारे में बात करना और अपने मतभेदों को सुलझाना शुरू कर दिया है। लेकिनजुदाई का दर्द आज भी उन्हें एक-दूसरे से अलग कर देता है। लेकिन क्या यह पहल उन्हें फिर से एक कर देगीकहानी में आगे यह देखना दिलचस्प होगा।

एक्टर सिज़ैन खान ने उन घटनाओं के के बारे में बात कीजिन्होंने पल्लवी और निखिल को एक-दूसरे के करीब ला दिया है। सिज़ैन बताते हैं, "निखिल और पल्लवी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों एक-दूसरे की सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और आरोपों के भंवर में फंसे हैं। ऐसे में फरीदा दादीकिन्नू मां के रूप में उम्मीद की रोशनी बनकर आती हैं। और वे दोनों निखिल की मां के सामने एक खुशनुमा तस्वीर पेश करने के लिए एक साथ आते हैंजो कि पल्लवी को बहुत चाहती हैं। एक दंपतिजो कुछ शर्तों पर अलग हो गए थेखुद को "खुशहाल शादीशुदा जोड़े" के रूप में पेश करने के लिए वापस आए हैं। तो ज़ाहिर है कुछ धुआं तो उठेगा और जहां धुआं होगावहां आग जरूर होती है। एक साथ रहने से उन्हें एक-दूसरे के लिए अपने दिल के जज़्बात ज़ाहिर करने मदद मिल रही है। इससे दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सहानुभूति पैदा होती है। किसी भी रिश्ते पर काम करने की जरूरत होती है और किन्नू मां के सामने यह छोटा-सा ड्रामा उनके लिए कपल थेरेपी की तरह काम कर रहा है (हंसते हुए)। सचमुचमुझे लगता है कि एक दंपति के बीच संवाद बनाने की जरूरत होती है क्योंकि अगर सबकुछ साफ है तो कोई भी चीज गलतफहमियां पैदा नहीं कर सकती। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती हैअसली परीक्षा तो यह होगी कि क्या पल्लवी और निखिल अपने मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्ते को दूसरा मौका देंगे।"

 'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन', हर सोमवार से शुक्रवार शाम 6:30 बजे और फिर रात 10:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.