टी20 विश्व कप से पहले लय में आये चहल , टीम में मिल सकती है जगह

Updated on 03-10-2021 12:31 AM

दुबई 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात यूएई और ओमान में शुरु हो रहे टी20 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है। आईसीसी ने बदलाव के लिए 10 अकटूबर तक का समय सभी टीमों को दिया है। विश्व कप के लिए चयनित युवा स्पिनर राहुल चाहर का प्रदर्शन आईपीएल के दूसरे चरण में अच्छा नहीं रहा है। आईपीए के बाद यूएई में ही टी20 विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में चाहर के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई की परेशानी बढ़ गयी है। चाहर को अनुभवी युजवेंद्र चहल की जगह शामिल किया गया था जिसपर काफी सवाल भी उठे थे। अब जबकि चहल का प्रदर्शन दूसरे चरण में निखरता जा रहा है उससे एक बार फिर उन्हें टीम में जगह देने की मांग उठने लगी है।


वहीं आरसीबी की ओर से खेल रहे चहल ने कहा है कि उन्हें अपने काबिलियत पर भरोसा है, जिसके चलते उन्हें विकेट मिलने में सहायता मिली है। चहल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मैन ऑफ मैच रहे थे। आईपीएल 2021 के पहले चरण में चहल फॉर्म में नहीं थे, पर यूएई में वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। चहल ने अपने अंतिम दो मुकाबले में पांच विकेट लिए जिसके कारण आरसीबी को मैच जीतने में मदद मिली। चहल ने कहा आईपीएल 2021 के यूएई चरण में उनकी गेंदबाजी अच्छी रही है। चहल के लिए इस सत्र का पिछला हाफ बेहद खराब रहा था और वो इसी के चलते विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे। चहल टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने 49 टी20 मैचों में 63 विकेट लिए हैं। ऐसे में यूएई में ही विश्व कप होने के कारण चयनकर्ता एक बार फिर उनके नाम पर विचार कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.