किसी भी टीम से खेलने तैयार हैं चहल

Updated on 04-02-2022 07:43 PM

मुम्बई लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए होने वाले मेगा नीलामी में जो भी टीम अधिक रकम देकर उन्हें खरीदेगी वह उसके साथ जाएंगे। चहल ने हालांकि कहा कि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलना चाहते हैं कयोंकि वह लंबे समय तक इसमें रहे हैं। चहल 2014 से आरसीबी टीम में शामिल थे पर इस बार आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने बरकरार नहीं रखा है। चहल ने कहा कि आरसीबी के साथ आठ साल तक का उनका साथ अच्छा रहा है पर अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है।

 पेवेवर खिलाड़ी होने के कारण जो भी टीम उन्हें खरीदेगी वह उसके साथ जाएंगे। इस स्पिनर ने कहा कह चहल ने कहा कि जाहिर है, मैं फिर से आरसीबी में जाना चाहता हूं। लेकिन अगर मैं कहीं और जाऊं तो मुझे खराब नहीं लगेगा। उन सभी को नई टीमें बनानी होंगी। जो भी मुझे ले जाए, मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं अपना 100 फीसदी प्रति देना जारी रखूंगा। लेकिन हां, जब आप किसी नई फ्रेंचाइजी में जाते हैं तो तालमेल बनाने में थोड़ा समय लगता है।

 इस लेग स्पिनर ने फ्रेंचाइजी में अपने शुरुआती दिनों के दौरान विश्वास दिखाने और उनका समर्थन करने के लिए विराट कोहली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि उनमें (कोहली) बहुत सकारात्मक ऊर्जा है। उन्होंने मुझे बदलने की कोशिश नहीं की, उन्होंने मुझे इस तरह या उस तरह से गेंदबाजी करने के लिए कभी नहीं कहा। हमारे पास हमेशा दो योजनाएं थीं और पहली योजना हमेशा मेरी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.