अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं चाहत खन्ना

Updated on 25-12-2021 06:14 PM

मुंबई। चाहत खन्ना इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। लंबे समय से खबरें रही हैं कि एक्टर चाहत खन्ना और रोहन गनदोत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें आग में घी का काम कर गईं। चाहत खन्ना ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए अपने रिलेशनशिप और लव लाइफ पर खुल कर बातें की।

 चाहत खन्ना ने रोहन गनदोत्रा के साथ रिश्ते के बारे बारे में कहा, ‘रोहन और मैं 4 प्रोजेक्ट पर एक साथ बैक टू बैक काम कर रहे हैं और यही कारण है कि हम एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और हैंग आउट कर रहे हैं।चाहत खन्ना ने कहा कि निजी जिंदगी में हुए विवादों की वजह से उनकी डेटिंग लाइफ अक्सर मीडिया स्क्रूटिनी में जाती है। दो बार तलाक के बुरे दौर से गुजरने के बादकुबूल हैस्टार ने माना कि वो अब पहले की तुलना में बेहतर मानसिक स्थिति में हैं।

  चाहत खन्ना ने कहा, ‘मैं प्रोफेशनल लाइफ में जरूर संघर्षत हूं लेकिन निजी जीवन में मैं अपनी बेटियों के साथ बहुत खुश हूं। यही मेरे लिए काफी है। मैं उन्हें अकेले संभाल रही हूं। सिंगल मदर होना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन ये आपको फाइट बैक करने के लिए शक्ति देता है। समाज अक्सर पुर्नविवाह करने और बच्चों के होने के बाद रिलेशनशिप में जाने वाली महिलाओं को गलत नजर से देखते हैं। लेकिन, चाहत खन्ना का मानना है कितलाकशुदा महिलाएं या सिंगल मॉमअगर फिर से प्यार की तलाश करती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। चाहत खन्ना ने कहा, ‘उन्हें भी हक है कि वो रिलेशनशिप में बच्चों के होने के बाद रहें। हम सभी को कंपैनियन की जरूरत होती है।वहीं, ये पूछे जाने पर क्या वो एक बार फिर प्यार के लिए तैयार हैं।

इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी भी तलाक और ब्रेक अप के अलगाव से हुए एन्जाइटी से डर लगता है और ये रहेगा। लेकिन रिलेशनशिप में रहने के भी कुछ फायदे हैं।उन्होंने कहा कि सफल शादीशुदा जीवन का राज कंपेटिबल जीवनसाथी होता है। चाहत खन्ना ने कहा, ‘शादी जीवन भर का कमिटमेंट होता है और अगर आपको ऐसा पार्टनर मिल जाए जो आपकी रुह को शांत रखता हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। लेकिन अगर कोई ऐसा शख्स है जो आपके जैसे तत्वों से ही बना है तो वो रिश्ता कभी आपके लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे में अकेले रहना बेहतर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.