चंबल के 'शौक' ने महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई

Updated on 19-10-2024 11:39 AM

ग्वालियर। चंबल के लोगों के बंदूक रखने और चलाने के शौक ने देश के महत्वपूर्ण एयरबेस ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हर्ष फायर यानी खुशी के अवसरों पर गोली चलाने का नया नुकसान सामने आया है।


हाल ही में एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने ग्वालियर जिला प्रशासन को सूचित किया कि रनवे पर मैटेलिक बुलेट (धातु की गोलियां) मिली हैं। यहां महत्वपूर्ण उपकरणों के साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सामान रखा रहता है और लड़ाकू विमान खड़े होते हैं।


आसपास के इलाकों में हर्ष फायर के बाद जमीन पर वापस आने वाली गोलियां इनके लिए खतरा साबित हो सकती हैं। एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर ने जिला प्रशासन को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा और एयरफोर्स स्टेशन की एक किमी परिधि में हर्ष फायर पर प्रतिबंध की मांग की। बता दें, बीते सालों में एयरफोर्स स्टेशन की सीमा से लगे क्षेत्रों में कई कॉलोनियां बन गई हैं।


भिंड-मुरैना से आए इनमें से कई लोगों के पास लाइसेंसी बंदूकें हैं। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास आबादी के साथ ही मैरिज गार्डन, होटल व मंगल कार्यों के लिए काफी स्थल बने हुए हैं। आशंका है कि यहां हर्ष फायर की गोलियां एयरफोर्स स्टेशन परिसर में जाकर गिरती होंगी।


जिला पुलिस व प्रशासन ने यहां हर्ष फायर को रोकने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए है। मैरिज गार्डनों में हर्ष फायर प्रतिबंधित है, बस यह बोर्ड लगवाकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है।


सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है एयरबेस


महाराजपुरा एयरबेस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2019 में हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान ग्वालियर एयरबेस से भी लड़ाकू विमान भेजे गए थे। यह केंद्र लड़ाकू विमानों की डाग फाइट के लिए भी पहचान रखता है।


स्टेशन देश के उन तीन चुनिंदा एयरबेस स्टेशनों में शामिल है, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमानों के सबसे अनुभवी पायलटों में शामिल सिर्फ एक प्रतिशत पायलटों को एयर काम्बैट का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां राफेल से लेकर सुखोई, मिराज, मिग-21 लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण पायलटों को दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.