चैंपियंस ट्रॉफी 2025...लाहौर में खेला जा सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

Updated on 10-06-2024 02:34 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला जाने वाला मुकाबला लाहौर में हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्राफ्ट शेड्यूल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सौंप दिया गया है। इसके मुताबिक भारत-पाकिस्तान का मैच लीग स्टेज का आखिरी मैच होगा। रिपोर्ट की मानें तो यह मैच लाहौर में होगा।

टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर संशय
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC को तीन वेन्यू का प्रपोजल दिया है। यह तीन वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। हालांकि, भारत टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का यात्रा करेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

भारत के पाकिस्तान नहीं जाने पर टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराया जा सकता है, जैसा कि पिछले साल एशिया कप में किया गया था, जिसमें भारत के मैच UAE में खेले गए थे।

भारत के कहने पर एशिया कप के मैच श्रीलंका में हुए थे
पिछले साल भी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। तब भी भारत के वहां नहीं जाने पर यह टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर हुआ था। भारत के मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे। कोलंबो में हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर कप जीता था।

टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी
पिछली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में खेली गई थी। तब फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान चैंपियन बना था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी नहीं आया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इसके दो हफ्ते तक चलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.