वेस्टइंडीज के अंडर-19 बल्लेबाजों को टिप्स देंगे चंद्रपॉल

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

सेंट जोंस वेस्टइंडीज ने पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल को अगले साल होने वाले विश्वकप को देखते हुए अंडर-19 राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है। दिग्गज बल्लेबाज रहे चंद्रपॉल एंटीगा में अंडर-19 राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर में टीम से जुड़ेंगे।

इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज की ओर से 164 टेस्ट, 268 वनडे और 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर कुल 20,988 रन बनाये हैं। चंद्रपॉल एंटीगा में 15 से 28 नवंबर तक लगने वाले तैयारी शिविर से युवा खिलाड़ियों को निखारेंगे। गौरतलब है कि अंडर-19 विश्व कप अगले साल जनवरी-फरवरी में वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।

 क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक जिम्मी एडम्स ने अपने एक बयान में कहा कि चंद्रपॉल को क्रिकेट की अच्छी जानकारी है और वह बेहद अनुभवी हैं। ऐसे में कोचिंग स्टाफ में उनके शामिल होने से युवा खिलाड़ियों को लाभ होगा।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.