चंद्रयान 3 तो ठीक है लेकिन भारत के लोग कम अक्‍ल...जी20 से नाराज यूक्रेनी राष्‍ट्रपति के सलाहकार के बिगड़े बोल

Updated on 14-09-2023 01:44 PM
कीव: भारत में हुए जी20 सम्‍मेलन के घोषणा पत्र से नाराज यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के सलाहकार की एक टिप्‍पणी ने बवाल मचा दिया है। यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि भारत और चीन के पास 'कमजोर बौद्धिक क्षमता' है और वो अपने कामों के नतीजों का विश्लेषण नहीं करते हैं। भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद आने वाली ये टिप्पणियां द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अभी तक भारत की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

आधुनिक दुनिया की समझ जीरो
पोडोल्याक ने मंगलवार को यूक्रेनी मीडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा, 'भारत, चीन के साथ क्या गलत है। समस्या यह है कि वो अपने कदमों के परिणामों का विश्लेषण नहीं कर रहे हैं, दुर्भाग्य से इन देशों की बौद्धिक क्षमता कमजोर है।' उन्‍होंने इसी टिप्‍पणी में चंद्रयान 3 का भी जिक्र कर डाला। उन्‍होंने आगे कहा, 'हां, वो विज्ञान में निवेश करते हैं। यह सच है कि भारत ने वर्तमान में एक चंद्र रोवर लॉन्च किया है और अब चंद्रमा की सतह पर ट्रैकिंग कर रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह देश पूरी तरह से समझता है कि आधुनिक दुनिया क्या है।'

काली की तस्‍वीर से हुआ विवाद
इस साल अप्रैल में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने देवी काली की एक विवादित तस्वीर पोस्ट करके विवाद पैदा कर दिया था। भारत का रुख यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ है। इस पर यूक्रेन के स्थानीय लोगों द्वारा की तरफ से भारत के छात्रों को धमकाया जा रहा है और देश छोड़ने के लिए कहने के बाद भारतीय छात्रों को यूक्रेन की यूनिवर्सिटीज में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। भारत सरकार पहले ही यूरोपियन यूनियन के कुछ देशों के जरिए यूक्रेन आने वाले पाकिस्‍तानी हथियारों पर नजर रख रही है।

विदेश मंत्रालय ने की थी टिप्‍पणी
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी घोषणा पत्र पर टिप्‍पणी की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ओलेग निकोलेंको ने फेसबुक पर लिखा था, 'घोषणा में 'गर्व करने लायक कुछ भी नहीं' है। यूक्रेन की उपस्थिति से सदस्‍यों को स्थिति की बेहतर समझ होती।' विदेश मंत्रालय इस बात से खफा है कि रूस का जिक्र तक युद्ध के सिलसिले में नहीं किया गया। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी अनुपस्थिति से भी नाराज है क्योंकि भारत ने राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को निमंत्रण नहीं दिया था। इससे पहले यूक्रेन को हर सम्‍मेलन में आमंत्रित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.