बदलाव से ही उनकी जिंदगी में स्थिरता है: प्रियंका चोपड़ा

Updated on 19-09-2021 07:16 PM

मुंबई   एक ताजा इंटरव्यू में बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि बदलाव से ही उनकी जिंदगी में स्थिरता है और निक जोनास से शादी के बाद इस मंत्र ने अहम भूमिका निभाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी और निक जोनास के परिवार से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। जब उनसे ये पूछा गया कि वो हमेशा अपने पैरेंट्स के रिलेशनशिप जैसा रिलेशन चाहती थीं। जिसमें रोमांस, कविता म्यूजिक सबकुछ हो, तो क्या उन्हें ये सब कुछ मिला।

 इस पर प्रियंका चोपड़ा ने हंसते हुए कहा कि मुझे वो सब मिला जो मैं चाहती थी। मुझे अगर ये सब कुछ नहीं मिलता तो मैं सेटल ही नहीं होती। मुझे लगता है कि प्यार जिंदगी में सबसे मुश्किल चीज है और यही एंड गेम भी होता है। इसका मतलब सिर्फ अपने पार्टनर से प्यार करना नहीं बल्कि पूरे परिवार को अपनाना होता है।  एक चीज जो मैंने शादी से सीखी है वो ये कि मैं जो काम करती हूं उसका श्रेय अपने पार्टनर को दिए बिना नहीं रह सकती। ये देखना बहुत खूबसूरत है कि जब मैं अपना काम कर रही होती हूं तो निक कैसे अपनी लाइफ को मैनेज करते हैं। मुझे क्या करना है और मेरी क्या पसंद है ये निक के लिए मायने रखती है। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि मुझे एक चीयरलीडर चाहिए।उन्होंने कहा कि परिवार के अलावा जो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है वो है मेरा काम। जब मैं 17 साल की थी तब से लगातार काम कर रही हूं और मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि मुझे कभी जरूरत पड़ी अपने पार्टनर को ये समझाने की, कि इस करियर को बनाने के लिए मैंने कितनी मेहनत की है। एक ऐसा पार्टनर होना शानदार है जो इसकी सराहना करे।

शादी के बाद मुझे शांत करने में निक ने मेरी मदद की है।प्यार का एक ही तरीका होता है कि इसमें पूरी तरह अपने आप को झोंक दो। लेकिन इसका मतलब है कि जिससे आप प्यार करते हैं वो भी पूरी तरह आपसे प्यार करे। इतना बड़ा बोझ आप अकेले लेकर नहीं चल सकते। बता देंकि प्रियंका चोपड़ा जोनास की ना सिर्फ शानदार एक्टिंग बल्कि सेंस ऑफ ह्युमर उन्हें एक शानदार पर्सनैलिटी बनाता है। मिस वर्ल्ड  से बॉलीवुड फिर हॉलीवुड और अब बतौर एंटरप्रेन्यॉर भी वो सफल हैं। अभी भी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट उनके पास हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.