चारू असोपा ने पैसों की तंगी के कारण 3 साल की बेटी संग छोड़ा मुंबई, बोलीं- राजस्थान में रहकर करूंगी बिजनेस
Updated on
11-04-2025 05:21 PM
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी करने वाली एक्ट्रेस चारू असोपा ने मुंबई की भागदौड़ को पीछे छोड़ते हुए जीवन का एक बड़ा फैसला लिया है। एक्ट्रेस अब अपनी बेटी जियाना के साथ राजस्थान के अपने घर बीकानेर वापस चली गई हैं। चारू का हाल ही में एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर सलवार कमीज और साड़ी बेचती नजर आईं।
जहां कई लोगों ने उनकी कोशिशों की तारीफ की और सपोर्ट दिखाया, वहीं कुछ ने उनकी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ऑनलाइन सूट बेच कर रही हैं गुजारा।' अब, चारू ने अपने कदम और इसके पीछे की वजह के बारे में खुलकर बात की है। इस खबर की पुष्टि करते हुए चारू असोपा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'मैं अपने घर बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हूं। मैंने फिलहाल मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं। ज़ियाना और मुझे यहां आए एक महीने से अधिक समय हो गया है।'
चारू असोपा ने छोड़ा मुंबई
उन्होंने कहा कि यह डिसीजन अच्छी तरह से सोचा गया था। ऐसा कुछ नहीं जो उन्होंने जल्दबाजी में किया हो। मुंबई में रहने के लिए ज्यादा पैसे चाहिए थे। उन्होंने कहा, 'मुंबई में रहना आसान नहीं है। इसमें पैसा खर्च होता है। मेरे लिए महीने के रहने की लागत 1 लाख -1.5 लाख रुपये थी, जिसमें किराया और सब कुछ शामिल था जो आसान नहीं था। इसके अलावा जब मैं नायगांव (मुंबई के बाहरी इलाके) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं बेटी जियाना को नैनी के साथ अकेले नहीं छोड़ना चाहती। यह बेहद मुश्किल हो जाता था। घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान था। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था।'
एक्स हसबैंड को भेजा था मैसेज
चारू की बेटी ज़ियाना उनके पूर्व पति राजीव सेन की बेटी है। उनके रिश्ते ने अतीत में अपने उतार-चढ़ाव के कारण सुर्खियां बटोरीं और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया। राजीव को अपने इस कदम के बारे में बताने के बारे में बात करते हुए चारू ने कहा, 'वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले मैंने उन्हें अपनी प्लानिंग के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा।'
ट्रेन में जियाना के साथ फोटो
हालांकि वे दोनों अब साथ नहीं हैं लेकिन वह ज़ियाना की खातिर साथ रहने की कोशिश कर रही हैं। चारू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें बीकानेर वापस अपनी ट्रेन यात्रा की तस्वीरें दिखाईं। फोटो में वह ज़ियाना के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आ रही हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'जीवन का नया चैप्टर शुरू होता है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…