चीटिंग नहीं कुछ और है दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप की वजह

Updated on 09-03-2022 07:11 PM

मुंबई अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। कुछ दिनों पहले तक यह जोड़ी हर किसी को कपल गोल्स देती हुई दिखाई देती थी। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे से शादी बात को लेकर भी फैंस के सामने अपना पक्ष रख चुके थे। लेकिन दिव्या के एक ब्रेकअप पोस्ट ने शॉक्ड कर दिया।  वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स वरुण के कैरेक्टर पर सवाल उठाने लगे और ब्रेकअप का कारण चीटिंग बताया।

 जिसके जवाब में दिव्या ने ऐसा कुछ कहा जो रिश्तों की असली परिभाषा को दिखा रहा था। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जीवन एक सर्कस की तरह है। हर किसी को बिना किसी ख्वाहिश के खुश रखो ये सच है, लेकिन तब क्या जब आपका सेल्फ लव कम होने लग जाए। मेरे साथ जो भी हो रहा है मैं उसके लिए किसी को दोष नहीं दे रही हूं। मैं खुद के लिए एक्साइटेड हूं और ये ठीक है।

दिव्या ने आगे कहा मैं अपने लिए सांस लेना चाहती हूं, जीना चाहती हूं। मैं यहां बताना चाहती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने के लिए समय लेना चाहती हूं। इससे बाहर निकलना पूरी तरह से मेरा फैसला है। वरुण बहुत ही अच्छा लड़का है और उसके साथ बिताए हुए पल मेरे लिए बहुत महत्व रखते हैं।

वह हमेशा मेरा बेस्टफ्रेंड रहेगा। दिव्या ने जो भी कहा ऐसा सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई लोगों के साथ होता है, जहां आपको खुद के सपनों और अस्तित्व की कमीं महसूस होने लगती है। एक रिश्ते के टूटने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन अपने एक्स-पार्टनर के प्रति आपका सम्मान और दोस्ती आपको संभलने में मदद करता है।

दिव्या और वरुण के रास्ते एक कपल के तौर पर भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती अब भी है। इसका एक सबूत एक्ट्रेस के द्वारा कुछ यूजर्स को लगाई गई लताड़ में देखने को मिला। उन्होंने अपने ट्विटर पर वरुण के कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए लिखा खबरदार जो वरुण के कैरेक्टर पर किसी ने उंगली उठाई, हर ब्रेकअप का कारण कैरेक्टर नहीं होता। वह बहुत ईमानदार हैं। अकेले रहने का फैसला मेरा है और किसी को बकवास करने का कोई हक नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.