यूक्रेन पर रासायनिक हमले की योजना! रूस-यूएस ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

Updated on 10-03-2022 07:05 PM

कीव रूस-यूक्रेन जंग को 15 दिन हो गए है। युद्ध के तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस, यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों से हमला कर सकता है।  व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है, हमें इस पर नजर रखनी चाहिए।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने दावा किया है कि हमारे पास इसको लेकर चिंतित होने की अहम वजह है। हमें रूस पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संभव है कि रूस गलत वजह को आधार बनाकर केमिकल हमला कर सकता है, क्योंकि पहले भी ऐसा करता आया है। 

जेन साकी ने ट्वीट किया, ‘हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए। हमने चीन के अधिकारियों को भी देखा है कि वह इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं, जो एक सुनियोजित साजिश है। हमने पिछले कुछ साल में रूस की ओर से इस तरह की अफवाह पहले भी यूक्रेन अन्य देशों को लेकर देखी है, जोकि पहले भी गलत साबित हुई हैं।

इस बीच रूस ने भी दावा किया है कि उसने यू्क्रेन में ऐसे जैविक हथियारों को खोज निकाला है जो अमेरिका की सरपस्ती में यहां रखे गए हैं।  रूस ने कहा है कि इन जैविक हथियारों का मकसद सैन्य इस्तेमाल है। 

साकी ने कहा कि अमेरिका केमिकल वेपन कंवेशन एंड बॉयोलॉजिकल वेपंस कंवेशन के नियमों का पूरी तरह से पालन करता है।  इस तरह के हथियार ना तो तैयार करता है और नहीं अपने पास कहीं भी रखता है।

एक तरफ अमेरिका यूक्रेन में कैमिकल हमले की चेतावनी जारी कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि स्थिति सुनिश्चित करना है।

मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे।

इसी बीच ब्रिटेन ने कहा कि वह और अधिक हथियार, खासतौर पर टैंक रोधी मिसाइल यूक्रेन भेजेगा, ताकि रूसी हमलों का यह पूर्वी यूरोपीय देश मुकाबला कर सके। रक्षा मंत्री बेन वालेस ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस को बताया कि ब्रिटेन पहले भेजी जा चुकी 2,000 हल्की टैंक मिसाइल के अतिरिक्त 1,615 और अधिक मिसाइल भेजेगा। लंबी दूरी तक मार करने वाली जावेलिन मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की एक छोटी खेप भी हथियारों की नई आपूर्ति में शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.