रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच जीतकर एक बार फिर प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

Updated on 25-09-2021 09:01 PM

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2021 के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। आरसीबी ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 156 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।


सीएसके के 9 मैचों में 7 जीत और 2 हार के बाद कुल 14 अंक हो गए हैं। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के भी 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण वह दूसरे स्थान पर है। सीएसके की नेट रन रेट +1.185 जबकि दिल्ली की +0.613 है। आरसीबी 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स 9 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 4 जीत और मुंबई इंडियंस 9 मैचों में 4 जीत के साथ 8-8 अंकों सहित क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 9 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ 7वें और सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से एक मैच जीतकर 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

ऑरेंज कैप
टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली के ओपनर शिखर धवन 422 रन के साथ पहले स्थान पर ऑरेंज कैप होल्ड किए हुए हैं, तो पंजाब के केएल राहुल 380 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर पंजाब के मयंक अग्रवाल की जगह सीएसके के फॉफ डुप्लेसिस ने ले ली है जिसने 351 रन हो गए हैं। मयंक 327 रन के साथ अब चौथे स्थान पर गए हैं। टॉप पांच में दिल्ली के पृथ्वी शॉ की जगह अब रुतुराज गायकवाड़ ने ले ली है। गायकवाड़ 322 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप
आरसीबी के हर्षल पटेल 8 मैचों में 17 विकेट्स के साथ पर्पल कैप होल्ड किए हुए हैं। दिल्ली के अवेश खान (14) दूसरे नम्बर पर जबकि रॉयल्स के क्रिस मौरिस (14) तीसरे नम्बर पर हैं। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 7 मैचों में 12 विकेट्स के साथ चौथे और हैदराबाद के राशिद खान 11 विकेट्स के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.