मुंबई इंडियन्स को 20 रनों से हराकर आईपीएल में टॉप पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

Updated on 20-09-2021 08:45 PM
दुबई । चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ ही सीएसके ने प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके ने 8 में से 6 मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया और 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। दिल्ली के भी 12 अंक हैं लेकिन सीएसके को नेट रन रेट का फायदा मिला जिससे उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। 
वहीं तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चौथे पर मुंबई इंडियंस है। आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते है और उनके 10 अंक हैं जबकि मुंबई 8 में से 4 मैच ही जीत पाई है और उसके 8 अंक हैं। मुंबई के लिए इस हार से खतरा पैदा हो गया है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और ने 7 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स के भी 6 ही अंक हैं लेकिन उसने 8 मैच खेले हैं और 3 में ही जीत दर्ज की है।  कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 7-7 मैच खेले हैं लेकिन जहां केकेआर ने 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं। वहीं हैदराबाद ने मात्र एक ही जीत दर्ज की है और 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। 
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन 380 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्ड किए हुए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल 331 रन के साथ दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं। टॉप 5 में सीएसके के दो खिलाड़ी हैं जिसमें तीसरे नम्बर पर फॉफ डुप्लेसिस और पांचवें पर रुतुराज गायरवाड़ हैं। दोनों के क्रमशः 320 और 284 रन हैं। वहीं चौथे नम्बर पर दिल्ली का एक और खिलाड़ी पार्थिव पटेल है जिसके 308 रन हैं। 
सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में पहले स्थान पर हर्षल पटेल हैं, जिन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए हैं। दिल्ली के अवेश खान और राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मोरिस 14-14 विकेट लेकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई के राहुल चाहर 11 विकेट के साथ चौथे और राशिद खान 10 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.