चेन्नईयिन ने क्रोएशियाई स्ट्राइकर पीटर से करार किया

Updated on 24-07-2022 10:26 PM

चेन्नई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए चेन्नईयिन एफसी ने क्रोएशियाई स्ट्राइकर पीटर स्लिसकोविच के साथ करार किया है। चेन्नईयिन स्लिसकोविच को जोड़कर अपनी अग्रिम पंक्ति को और बेहतर बनाना चाहती है। स्लिसकोविच ने बुंदेसलीगा लीग में एफएसवी मेंज क्लब की ओर से शुरुआत की थी और वह साल 2015 तक पांच सत्र में इस क्लब की टीम में शामिल रहे हैं , ऐसे में उन्हें अच्छा खासा अनुभव हो गया है।


चेन्नईयिन एफसी ने इसे पहले घाना के फारवर्ड क्वेन करिकारी के साथ भी अनुबंधित किया था।
स्लिसकोविच मुख्य रूप से सेंटर फारवर्ड के रूप में खेलते हैं। इस खिलाड़ी ने 359 मुकाबलों में 136 गोल किये हैं। वह अपने करियर में अधिकतर समय जर्मनी की ओर से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलते रहे हैं। उन्होंने एफएसवी मेंज के अलावा स्लिसकोविच हालेशर एफसी, विक्टोरिया 1889 बर्लिन और एमएसवी डुइबर्ग जैसे जर्मन क्लब से खेला है। इसके अलावा एफसी अराउ जैसे गैर जर्मन क्लब और क्रोएशिया अंडर-21 टीम में भी शामिल रहे हैं। चेन्नईयिन को उम्मीद है कि स्लिसकोविच के आने से टीम को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.