धर्मशाला पहुंची शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

Updated on 22-06-2022 09:04 PM

शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले बुधवार को धर्मशाला पहुंची। युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मशाल ग्रहण कर ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को सौंपी। मशाल यहां से अब शिमला की यात्रा करेगी।

साई मीडिया ने ट्वीट किया, पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले 22 जून को धर्मशाला पहुंची। युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मशाल प्राप्त की और इसे ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को सौंप दिया।

ठाकुर ने ट्वीट किया, मशाल जागरूकता लाती है, रोशनी को जन-जन तक पहुँचाती है। धर्मशाला में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का स्वागत किया। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह मशाल चेस खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को चेस खेलने व इस से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इससे पहले मंगलवार को पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले श्रीनगर और फिर जम्मू पहुंची। लेह ने सोमवार को 44वें शतरंज ओलंपियाड की पहली मशाल रिले की मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को लॉन्च की गई मशाल ने लेह से अपनी रिले की शुरुआत की।

मशाल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समापन से पहले 40 दिनों तक 75 शहरों में यात्रा करेगी। शतरंज ओलंपियाड में 189 देश भाग ले रहे हैं। शतरंज के ग्रैंडमास्टर विभिन्न चिन्हित स्थानों पर मशाल प्राप्त करेंगे। लेह से रिले शुरू करने के लिए ग्रैंड मास्टर दिब्येंदु बरुआ दिल्ली से मशाल लाए और एलजी आरके माथुर को सौंप दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया। शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले के उद्घाटन के अवसर पर फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच, भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.