छत्तीसगढ़ फिल्म नीति से राज्य की पहचान बनेगी - गौरव द्विवेदी

Updated on 31-10-2021 06:43 PM

रायपुर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आयोजित कानक्लेव में छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 8 सितंबर को पारित हो गई है। राज्य की समृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों और धरोहर को फिल्म के माध्यम सामने लाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और सौंदर्य से भरपूर पर्यटन क्षेत्रों का प्रचार प्रसार होगा।

द्विवेदी ने मुंबई के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता अविनाश दास से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो के माध्यम से निर्माताओं को फिल्म पंजीयन में सहूलियत प्रदान करेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की शर्त पर निर्माताओं को फिल्म निर्माण के लिए अनुदान का भी प्रावधान किया गया है। स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों एवं फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य व्यवसाय जैसे लाईट, साऊण्ड आदि विषयों पर स्कूल संचालित होगा और विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फिल्म उद्योग के लिए 115 एकड़ भूमि आवंटित की जा रही है। फिल्म निर्माण का कार्य पहले से संचालित है। कोरोना संक्रमण के विषम परिस्थितियों में राज्य सरकार ने फिल्म निर्माण से जुड़े दैनिक मजदूरी वाले श्रमिकों को सहयोग किया है।  फिल्म निर्माण से जुड़े श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए पंजीयन का प्रावधान किया जा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य बीमा और अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया जा सके।

फिल्म निर्माता अविनाश दास ने कहा कि फिल्म निर्माताओं के लिए छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति एक नया अवसर होगा। यहां के प्राकृतिक संसाधन धरोहर फिल्म के परदे से वंचित रहे हैं। फिल्म निर्माताओं, कहानीकारों सहित अन्य विधाओं के लोगों को भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के अनुकूल कहानियां लिखने फिल्म निर्माण के लिए नई सोच पैदा होगी। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा सहित राज्य में बाहर से आए हुए प्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.