मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण

Updated on 04-10-2021 07:23 PM

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले कोे चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सीटी स्कैन मशीन भी लगाए जाने की घोषणा की।


बेमेतरा जिला चिकित्सालय में स्थापित इस ऑक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट की दर से शुध्द ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधे वार्डों में किए जाने का सिस्टम तैयार किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट में अत्याधुनिक वैक्यूम प्रेशर सीव एड्सॉरर्बशन मशीन लगाई गई है, जो हवा में मौजूद अवांछित गैसों को छान कर शुध्द ऑक्सीजन बनाता है। यहां 3000 लीटर तक भंडारण क्षमता का टैंक भी स्थापित किया गया है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो। संयत्र के सुचारू संचालन ऑक्सीजन संयंत्र में विघुत अवरोध की स्थिति मंे प्रबंधन के लिए ध्वनिरहित बिजली जेनरेटर भी लगाया गया है।


मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय को डायलिसिस यूनिट प्रदान करने के लिए लायंस क्लब बेमेतरा की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब ने सेवा का उत्कृष्ठ उदाहारण पेश किया है। उन्होंने कहा कि एक समय डायलिसिस की सुविधा के लिए मरीजों को दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, कई लोग इन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। मगर अब जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने लगी है और गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका लाभ ले सकते है।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस मशीन सीटी स्कैन की सुविधा से अस्पताल में इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हमने ऑक्सीजन की महत्ता को और भी बेहतर तरीके से समझा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में छत्तीसगढ़ में जहां-जहां ऑक्सीजन की कमी हुई, वहां 19 हजार 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से त्वरित रूप से ऑक्सीजन पहंुचाने का काम किया गया। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ ने ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई की।

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में कोरोना महामारी के नियत्रंण में डॉक्टरों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ, समाजिक संगठन नागरिकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.