मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

Updated on 20-10-2021 08:07 PM

रायपुर,छत्तीसगढ़ में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्री सचिन राव ने आज यहां राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में बनाए गए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई और उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

  राज्य के जिला और विकासखण्ड मुख्यालय में लगभग 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। इन स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी और लैब के साथ-साथ खेल सुविधाएं भी विकसित की गई है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शहीद स्मारक फाफाडीह रायपुर में इन सुविधाओं के अलावा विद्यालय में गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कॉमर्स, कला, कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक साधन से संबंधित पेंटिंग से दीवारों को सजाया गया है, जिससे स्कूल में बच्चों की जिज्ञासा और उत्सुकता को दिशा मिल सके।

 इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर, विधायक श्री देवेंद्र यादव और कुलदीप जुनेजा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.