मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों सहित सभी शासकीय भवनों में तड़ित चालक लगाने के दिए निर्देश

Updated on 05-10-2021 06:18 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को सभी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों सहित ऐसे सभी शासकीय भवनों में जहां आकाशीय बिजली रोधी तड़ित चालक नहीं लगे हैं, वहां शीघ्र तड़ित चालक लगवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को इस काम को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा है।


     
गौरतलब है कि आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम मचखंडा के एक निजी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मृत्यु और कुछ बच्चे घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने बालक की मृत्यु पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ियों, अस्पतालों एवं कार्यालयों के भवनों में जहां आकाशीय बिजली रोधी तड़ित चालक नहीं लगे है, वहां इसे तत्काल लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने से मृत मचखंडा स्कूल के छात्र के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है, साथ ही इस घटना में घायल बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.