मुख्यमंत्री श्री बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे

Updated on 17-10-2021 05:21 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे धमतरी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पुलिस लाईन हेलीपेड रूद्री से पूर्वान्ह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिट्रेचर (बादल) का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे।

वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन तथा लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.