कम बरसात के बीच नरवा बना किसानों के लिए संजीवनी

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव के तहत नरवा के संरक्षण एवं विकास से किसानों को अब जमीनी स्तर में लाभ मिलना शुरू हो गया है। बलोदा बाज़ार जिलें के कसडोल विकासखण्ड के अंर्तगत बहने वाली परसदा नाला के नरवा संरक्षण एवं विकास संरचनाओं से 3 ग्राम पंचायतों के 17 किसान लाभांवित हो रहें है, जिससे कम बरसात के बीच मे यह नाला किसानों के लिए संजीवनी बूटी की तरह साबित हो रही है। परसदा नाले में कुल 139 प्रकार के कार्य का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें 10 ब्रशवुड चेक,1लुज बोल्डर बंड,93 लुज बोल्डर चेकडेम,15 लुज बोल्डर गली प्लग, 10 स्टेगर्ड लुज बोल्डर बंड एवं 10 गेबियन शामिल है। इस प्रकार परसदा नाला में 139 प्रकार के संरचना का नरवा विकास के तहत निर्माण किया गया है। इस संरचना निर्माण से 3 ग्राम पंचायतो के 17 किसानो के द्वारा लगभग 48 एकड़ भूमि पर डबल फसल लिया जा रहा है। नाला में सरंचना निर्माण से तीन ग्राम पंचायतो में  करीब 31.34 एकड़ सिंचित रकबा में वृद्धि हुई है। ग्राम परसदा निवासी पल्टूराम मंडावी पिता शिवशंकर मंडावी ने बताया कि वह  अपनें 1 एकड़ खेत एवं बाड़ी में सतत रूप से सब्जी बाड़ी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें नरवा के पानी का उपयोग उनकें द्वारा लिया जाता हैं। इससे पल्टूराम मंडावी को 2 वर्षाे में औसतन 1 लाख रुपये की वार्षिक आमदनी प्राप्त हुई है। नरवा विकास संरचना निर्माण से तीनो ग्रामो में औसतन 1.45 मीटर की भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है।
 गौरतलब है कि परसदा नाला विकासखंड मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में प्रवाहित होती है। इस नाले की कुल लंबाई 17 किलोमीटर है, जिसमें से वन क्षेत्र में 12 कि.मी.एवं राजस्व क्षेत्र में 5 कि.मी. प्रवाहित होता है। नाले का विस्तार 3 ग्राम पंचायत क्रमशः ठाकुरदिया,नंदनिया एवं परसदा में है। परसदा नाला चयन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करते हुए किसानो के अतिरिक्त आय में वृद्धि करना है। इसमें बहते हुए वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर मेें वृद्धि तथा किसानो के सिंचित रकबा में वृद्धि करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.